HomeInternationalQuwait International Airport पर हुए ड्रोन हमले, 63 लोग हुए घायल, देखें...

Quwait International Airport पर हुए ड्रोन हमले, 63 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कुवैत और बहरीन में बीते दिन ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद तनाव काफी बढ़ गया था। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमले का वीडियो सामने आया है। जिसमें घने काले धुएं के बीच लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। कुवैती अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है जबकि 63 घायल हुए हैं।

कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि 3 जून को एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर ईरान की तरफ से हमला किया गया है। वीडियो में एयरपोर्ट परिसर से धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई देते हैं जबकि यात्री और कर्मचारी घबराकर सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं। कुवैत सरकार का कहना है कि हमले से एयरपोर्ट की इमारतों और अन्य सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने इस क्रूर आक्रामक कार्रवाई बताया है।

एयरपोर्ट हमले में हुई एक भारतीय नागरिक की मौत

इस हमले में जान गंवाने वाला शख्स भारतीय नागरिक था। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। दूतावास ने बताया कि वह कुवैती अधिकारियों के संपर्क में है। परिवार को हर संभव मदद की जा रही है हालांकि मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

दूसरी ओर ईरान ने इस हमले से खुद को अलग बताया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता हुसैनी मोहबी ने कहा कि उनकी वायुसेना ने कुवैत एयरपोर्ट को निशाना नहीं बनाया है। उनके अनुसार, जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। आईआरजीसी ने इस लक्ष्य पर हमला किया हो।

अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर हमला

हालांकि हमले के बाद जारी अपने बयान में आईआरजीसी ने कहा था कि उसने अमेरिकी हितों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी दावे के अनुसार, यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के पास उसके एक तेल टैंकर पर हुए कथित हमले के जवाब में की गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि हालिया हमलों में कुवैत और बहरीन दोनों को निशाना बनाया गया था हालांकि कई मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही थी। ऐसे में कुवैत पर हुआ यह हमला संघर्ष को फिर से भड़का सकता है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के कह दिया है कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता है लेकिन यदि जरुरत पड़ी तो अपनी रक्षा जारी रखेगी।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -