HomeNationalकॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में उतरे Roadies के पुराने जज, Social...

कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में उतरे Roadies के पुराने जज, Social Media पर Viral हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें दावा किया है कि MTV रोडीज को पुराने जज रघु राम को शो के एक पुराने ऑडिशन क्लिप के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को गाली देते और बाहर निकालते हुए देखा गया है। अब वायरल वीडियो पर बात करते हुए रघु ने इसे शेयर करने वालों को मजाक उड़ाते हुए कहा कि – तुम्हें कॉकरोच से कितना डर लगता है।

आखिर क्या है ट्रैडिंग वीडियो के पीछे का सच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


रघु ने अपने पोस्ट पर कैप्शन लिखा कि – तो क्या मैंने सच में @Cockroach Janta Party के फाउंडर @AbhijeetDipke को गाली दी और उन्हें #Roadies के ऑडिशन से बाहर निकाल दिया है। ट्रेडिंग वीडियो के पीछे का सच क्या है? फिर उन्होंने वीडियो में कहा कि – मुझे बताया जा रहा है कि मेरा एक पुराना रोडीज का इंटरव्यू है जिसमें मैं गुस्सा कर रहा हूं। किसी पे गुस्सा कर रहा हूं धक्के मार के किसी को बाहर निकाल रहा हूं वो ट्रेंड हो रहा है आजकल और लोग कह रहे हैं कि ये कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का इंटरव्यू है। दावे को खारिज करते हुए रघु ने ट्रेडिंग वीडियो को फेक कहा और समझाया है कि – मैं अभिजीत दीपके से कभी मिला ही नहीं फिर उन्होंने वीडियो फैलाने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि – तुम्हारी कॉकरोचो से यार कितनी फटी है। उन्होंने आगे सवाल किया है कि झूठ बोलकर तुम उसकी बात को काटने की कोशिश करोगे तुम्हारे पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है सच में।

अभिजीत दीपके ने दिया जवाब

पोस्ट अपलोड होने के तुरंत बाद अभिजीत ने भी इसका जवाब दिया है। रघु की सफाई पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि – मैं तब स्कूल में था। रघु राम के सफाई देने से पहले रोडीज का एक पुराना ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें दावा किया गया था कि इसमें जो कंटेस्टेंट था। वह कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके थे। वीडियो में रघु एक गरमागरम बहस के दौरान अपना आपा खोते हुए और कंटेस्टेंटस से कहते हुए दिख रहे हैं। आज के बाद मुझे अपनी जिंदगी कभी नजर मत दो। इस बीच कंटेस्टेंट उन्हें समझाने की कोशिश करता है। जवाब देता है और सर गलती तो बताइए।

अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर है जो एक सटायरिकल सोशल मीडिया मूवमेंट हैं जिसमें हाल के महीनों में ऑनलाइन काफी ध्यान खींचा है। भारत के महाराष्ट्र राज्य से आने वाले अभिजीत ने अपने अलग तरह के वीडियो मजेदार पॉलिटिकल स्टाइल के मैसेज और कॉकरोच के बारे में अपनी बात कहकर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बना लिए हैं। इससे वह अनोखे इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -