.
Nationalलकड़ी बेचने आए युवक की बाप-बेटे ने पीट-पीटकर की हत्या

लकड़ी बेचने आए युवक की बाप-बेटे ने पीट-पीटकर की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर में शराब के नशे में विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पिता और बेटे ने पत्थर से सिर कुचल कर उसे मार डाला। हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान कंदरई बलादरपाठ के भगुआ राम (30) के रूप में हुई है। भगुआ राम लकड़ी बेचने के लिए सन्ना आया था। शाम को वह पंचायत भवन की ओर जा रहा था, तभी पिता-बेटे उसके पास पहुंचे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद के दौरान भगुआ राम ने डंडे से आरोपियों को डराने की कोशिश की। इसी बीच एक आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। भगुआ राम के गिरने के बाद दूसरे आरोपी ने भी उसके सिर पर पत्थर से दो-तीन बार वार किए।

बताया जा रहा है कि भगुआ राम लकड़ी बेचने आया था। इस दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पिता-बेटे ने भगुआ पर हमला कर उसे जान से मार दिया है।

पंचायत भवन के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की पूरी वारदात कैद हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता-बेटे को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ की जा रही है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर...

कुख्यात अतीक के बेटे आबान की कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे पलटी कार, देखें वीडियो

झांसीः कुख्यात अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में एक्सीडेंट की वीडियो सामने...