Girl in a jacket
HomeNationalफडणवीस, शिंदे और पवार ने ली विशेष सत्र में विधायक की शपथ,...

फडणवीस, शिंदे और पवार ने ली विशेष सत्र में विधायक की शपथ, इस तारिख को होगा स्पीकर का चुनाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शनिवार को सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने तीनों नेताओं को विधायक के रूप में शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकर शेष 287 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी। नयी सरकार में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पांच दिसंबर को शपथ ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -