AdvertisementPunjab Government
Nationalअब से बदले EPFO के नियम, केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya ने दी...

अब से बदले EPFO के नियम, केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya ने दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली : पीएफ खाताधारकों के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिया है। देश के सभी इपीएफओ ऑफिसों को सिंगल विंडो सर्विस सेंटर में बदल दिया जाएगा। ऐसे में इस बदलाव से पीएफ खाताधारकों को बहुत फायदा होगा। अभी तक खाताधारकों को किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए अपने क्षेत्र के ऑफिस में जाना पड़ता था परंतु अब वो किसी भी रीजनल ऑफिस में जाकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इपीएफओ के भविष्य निधि भवन के उद्घाटन के समय इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ईपीएफओ के दफ्तरों को पासपोर्ट दफ्तरों की तर्ज पर बदल दिया जाएगा। वहां सिंगल विंडो सिस्टम भी शुरु कर दिया जाएगा। दिल्ली में इस व्यवस्था का ट्रायल शुरु किया जा चुका है।

पहले ईपीएफओ के लिए ये था नियम

पहले सरकार की ओर से यह नियम था कि खाताधारकों को किसी भी तरह की समस्या होने पर उसी क्षेत्रीय ऑफिस में जाना पड़ता था जहां से उनका संस्थान जुड़ा हुआ है हालांकि अभी नए बदलाव के बाद इस व्यवस्था में सब डिजिटिल ही होगा। इस नए रुल से अब यह होगा कि कोई भी व्यक्ति अब अपने पास के ईपीएफओ ऑफिस में जाकर अपने सभी काम और समस्याओं को आसानी से हल करवा पाएगा। जिन कर्मचारियों को ढंग से डिजिटल सिस्टम में काम करने में दिक्कत आती है उनके लिए ईपीएफ सुविधा प्रोवाइडर का नया मैकेनिज्म लॉन्च होगा। इनका काम क्लेम्स के निपटारे में इन कर्मचारियों की मदद करना है। यह सुविधा प्रोवाइडर एक तरह से पुल का काम करेंगे।

कर्मचारियों की मिशन मोड में होगी वेरिफिकेशन

कोई भी व्यक्ति यदि बाहर से काम करके आता है तो अब उसका पैसा नहीं डूबेगा बल्कि भारत लौटाने पर भी वह अपनी जमा राशि निकाल पाएगा। जिन कर्मचारियों का पैसा सालों से फंसा हुआ है। सरकार अब कर्मचारियों के लिए मिशन मोड में केवाईसी से वेरिफिकेशन करेगी। जिनका खाता है या उनके बच्चे हैं उनकी पहचान करके उनके हक के पैसे वापिस किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि साल 2014 में जहां सिर्फ 19 प्रतिशत आबादी को ही सोशल सिक्योरिटी मिलती थी। अब के समय में यह 64 प्रतिशत हो गई है। चीन के बाद अब भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है जहां पर 94 प्रतिशत लोग किसी न किसी तरह से सामाजिक दायरे के अंदर आते हैं।

अब ऐसे होगा फायदा

. पहले लोगों को जहां ब्रांच ऑफिस में जाना पड़ता था अब आप किसी भी ईपीएफओ ऑफिस में जाकर यह काम करवा पाएंगे। . यदि केवाईसी होने पर पैसा अटकेगा तो डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से तुरंत केवाईसी कर दिया जाएगा। . पहले लोगों को दलाल के भरोसे या खुद कामों को करना पड़ता था। अब गाइड करने के लिए ईपीएफ सुविधा प्रोवाइडर के द्वारा लोगों को गाइड किया जाएगा। . समझौते के अंतर्गत विदेश में कटा पीएम भी भारत आने पर वापिस मिलेगा।      

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...