Girl in a jacket
HomeNationalभरभराकर गिरा निर्माणाधीन Bridge का Slab, 6 की मौत, कई मजदूर मलबे...

भरभराकर गिरा निर्माणाधीन Bridge का Slab, 6 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुरः यूपी से एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, के हमीरपुर इलाके से निकलती बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। SDRF की टीम रेस्क्यू में जुट गई है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा 2 लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च, 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर, 2026 तक इसे पूरा किया जाना है। वहीं बीते रात शहर से 25 किमी दूर ललपुरा थाना क्षेत्र के पास पुल अचानक गिर गया। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा जिसके चलते नीचे सो रहे मजदूर दब गए। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे।

Read in English: Six Dead After Under-Construction Bridge Collapses During Storm in Uttar Pradesh

लखनऊ से सीनियर अफसर हमीरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी की रफ्तार से आंधी चली थी। वहीं हादसे की जांच कराई जाएगी।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ – ਬੇਤਵਾ ਨਦੀ ’ਤੇ ਬਣ ਰਿਹਾ ਪੁਲ ਢਹਿਆ, 6 ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ!

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -