Girl in a jacket
HomeHaryanaसुबह-सुबह BJP नेता के घर पर ED की Raid, मचा हड़कंप

सुबह-सुबह BJP नेता के घर पर ED की Raid, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपत: हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा नीति सेन भाटिया के घर पहुंची है। इस दौरान राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया। गौर हो कि घर में भाजपा के पानीपत से मेयर पद के दावेदार नवीन भाटिया भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमें पैसा गिनने वाली मशीने भी साथ लेकर गई हैं। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में बीते साल केंद्रीय नारकोटिक्स टीम नीतिसैन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया को गिरफ्तार कर चुकी है।

हिमाचल में पांवटा साहिब फार्मास्युटिकल फर्म की जांच ईडी काफी समय से कर रही है। ईडी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला प्रशासन से उक्त फर्म और 5 अन्य व्यक्तियों के स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण मांगा था। 7 दिसंबर, 2024 को सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत विदित हेल्थकेयर, पांवटा साहिब की संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। ED ने नीतिसैन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया और उनकी पत्नी महक भाटिया के अलावा विदित हेल्थकेयर के किशनपुरा गांव में स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण मांगा था। यह साझेदारी फर्म है।

राजस्व अधिकारियों की पूछताछ के अनुसार, फर्म के पास खसरा नंबर 149 पर 6.04 बीघा जमीन है, जो नीरज भाटिया के नाम पर है। नवीन भाटिया के नाम पर पंजीकृत 2 अन्य जमीनें हैं, जिसमें किशनपुरा गांव में 2.04 बीघा और 1.02 बीघा जमीन शामिल है। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जम्मू स्थित टीम ने आरोपी BJP नेता नीरज भाटिया को गिरफ्तार किया था। पांवटा साहिब स्थित कोडीन सिरप बनाने वाली फर्म विदित हेल्थकेयर के मालिकों पर कोडीन सिरप की अवैध बिक्री का आरोप है।

NCB ने पिछले साल दिल्ली में भाटिया और उनके सहयोगी के घर से 33.980 किलोग्राम कोडीन आधारित कफ सिरप, अल्प्राजो-लैम की 900 गोलियां, ट्रा-मैडोल की 56 कैप्सूल, लॉराजेपम की 210 गोलियां, क्लोबजम की 570 गोलियां और 15.03 लाख रुपए नकद जब्त किए थे। चूंकि, अधिनियम में दवाओं की अवैध बिक्री और खरीद से प्राप्त संपत्तियों को फ्रीज करने और जब्त करने का प्रावधान है, इसलिए NCB ने पांवटा साहिब के राजस्व अधिकारियों से संपत्ति का विवरण मांगा था।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -