अजमेरः शहर के रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में ई-स्कूटी में आज सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग देखते ही देखते विकराल हो गई और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
View this post on Instagram
जानकारी मुताबिक, रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में खड़ी ईलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धुआ उठा। जब तक लोगों ने देखा तब तक स्कूटी ने आग पकड़ ली थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूटी धूं-धूं कर जलने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय कर्मचारियों को सूचित किया जिसके बाद मौके पर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल, जांच जारी है।
