HomeNationalकार और बाइक की टक्कर में सिख जत्थे की व्यक्तियों से झड़प,...

कार और बाइक की टक्कर में सिख जत्थे की व्यक्तियों से झड़प, 3 घायल, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लोगों में रोष, 5 घंटे तक रही यात्रा प्रभावित

चमोलीः जिले के कर्णप्रयाग में आज हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान झड़प ने हिसंक रूप धारण कर लिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसको लेकर दुकानदारों द्वारा भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि 5 से 6 बाइक सवारों के जत्थे की बाइक बाजार में खड़ी कार से टकरा गई, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग और आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई होने लगी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ सिख यात्री तलवार और अन्य तेजधार हथियार लेकर लोगों से भिड़ गए। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक होटल कारोबारी की हालत गंभीर होने पर उसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। घटना के विरोध में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे 5 घंटे तक बद्रीनाथ यात्रा प्रभावित रही।

घटना के विरोध में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते बद्रीनाथ धाम जाने और वहां से लौटने वाले सैकड़ों वाहन विभिन्न स्थानों पर फंस गए। यात्रियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा, जबकि कई परिवारों, महिलाओं और बुजुर्गों को भोजन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। घटना के बाद कर्णप्रयाग में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

पीएसी के जवानों के साथ कर्णप्रयाग, गौचर और आसपास के थानों की पुलिस को भी लगाया गया है। अधिकारी दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर माहौल शांत कराने में जुटे हैं। चमोली के डीएम गौरव कुमार ने बताया कि कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों के बीच विवाद हुआ, जिसमें हथियारों से हमला किए जाने पर 4 लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को हेलिकॉप्टर से देहरादून भेजा गया, जबकि अन्य तीन की हालत सामान्य है। घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -