नई दिल्लीः बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां तीन साल की बच्ची पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। इस हादसे से बच्ची की मौत हो गई। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, 3साल की बच्ची अरबीना घर के बाहर खेल रही थी। तभी ड्राइवर ने गलती उसके ऊपर से कार निकाल दी। इससे कार का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
आनन-फानन लोग उसे लेकर NIMHANS पहुंचे। हालांकि, उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्ची को टक्कर मारने और रौंदने वाली कार अपार्टमेंट के ही एक शख्स की है। बेलंदूर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के संबंध में मामला दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के सिर में अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
