.
Himachalमंडी-पठानकोट हाईवे पर रोलर से टकराई ऑल्टो, तीन बच्चों समेत छह गंभीर...

मंडी-पठानकोट हाईवे पर रोलर से टकराई ऑल्टो, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडीः मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भटेहड़-कुन्नू के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित हो गई थी।

जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार मंडी से पधर की ओर जा रही थी। सुबह करीब पौने सात बजे भटेहड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कंपनी ने रोड रोलर को सड़क के किनारे खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रोड रोलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की दिशा बदल गई और वह घूमकर मंडी की ओर मुड़ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।

टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की। हादसे की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पधर ले जाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 हजार की रिश्वत मामले में SHO सुनीता बावा बर्खास्त

मोगाः भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर...

पिकनिक मनाने आये 8 छात्र समुद्र में डूबे, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध दिवेआगर समुद्र...

Haryana News: बिजली बॉक्स की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची झुलसी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में बिटना रोड पर गुरुवार को एक...

Jalandhar News: बाबा सोढल मेला खत्म होने के बाद भी सड़क किनारे सामान बेचने वालों का कब्जा, देखें वीडियो

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई जालंधर: महानगर...

Punjab News: 50 हजार की रिश्वत मामले में SHO सुनीता बावा बर्खास्त

मोगाः भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। जहां, 50 हजार रुपये की कथित...

Punjab News: अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू, सांसद ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, देखें वीडियो

होशियारपुर: जिले की अनाज मंडी में आज धान की खरीद का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

पिकनिक मनाने आये 8 छात्र समुद्र में डूबे, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध दिवेआगर समुद्र तट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुणे के आलंदी से...

Haryana News: बिजली बॉक्स की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची झुलसी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में बिटना रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, सड़क किनारे लगे बिजली के...