ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चरस/भांग बरामद करके आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीते रोज करीब 02.15 बजे हैड कांस्टेबल सुनील कुमार अधिकारी पुलिस थाना चिन्तपूर्णी पर आधारित पुलिस टीम ने मुकाम भरवाई से कागंडा वाऊँडरी रोड पर दौराने गश्त/नाकाबंदी गौरव कुमार निवासी भद्रकाली तहसील घनारी जिला ऊना हिo प्रo की गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से मादक पदार्थ 42.32 ग्राम चरस/भांग बरामद की । जो इस सन्दर्भ में गौरव कुमार उपरोक्त के खिलाफ ND&PS एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आरोपी के अन्य नेटवर्क से भी जुड़े होने की संभावना के चलते पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इस अवैध धंधे में कब से संलिप्त है।
पुलिस का सख्त संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे तत्वों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।
