.
Nationalपैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, युवक का गोली मारकर कत्ल,...

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, युवक का गोली मारकर कत्ल, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद खूनी खेल में बदल गया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार बकाया रकम को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से बेहद करीब से गोली मार दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में गोली चलने के बाद दोनों के बीच हाथापाई होती भी दिखाई दे रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुलड़िया गांव निवासी प्रतिपाल सिंह बजरी-बजरपुट की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सुधांशु भी दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि सुधांशु ने गांव के ही रहने वाले अरविंद से ब्याज पर कुछ रुपये उधार लिए थे। रकम का एक हिस्सा अभी बाकी था। अरविंद बकाया रकम मांगने के लिए सुधांशु के पास पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अरविंद के घर के सामने पहुंचने पर पैसों के तकादे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान अरविंद ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर सुधांशु को गोली मार दी।

गोली सुधांशु के सीने में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सुधांशु खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयास कर रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: फीस संशोधन बिल को लेकर मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अब...

Punjab News: 10 पिस्टल, 1 किलो हेरोइन व ड्रोन बरामद, 7 गिरफ्तार, विदेशों से जुड़े तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों...

Jalandhar News: फीस संशोधन बिल को लेकर मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अब मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। पंजाब विधानसभा में...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से शुरु किया राज्य स्तरीय अभियान

पंजाब भर में 71 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: स्वास्थ्य एवं परिवार...

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

कर्मचारियों को 31 अगस्त तक देना होगा Undertaking Form चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों के...

हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति तक देश के प्रति भावना को मजबूत करना – श्याम सिंह राणा

चंडीगढ: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...