Himachal Govt
Nationalऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें...

ऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अलीगढ़ः रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। पंजाबी क्वार्टर चौराहे पर यह घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार बस खाली थी, ऐसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस ड्राइवर फैजान ने बताया कि सवारियों से भरी नॉन एसी निजी बस नोएडा से अलीगढ़ लेकर आया। बस को बंद कर खड़ी करके वह खाना खाने चला गया। वह करीब आधा घंटे बाद वापस आया। वापस आने पर उसने बस को धूं-धू कर जलते देखा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक निजी बस सड़क किनारे खड़ी थी तभी उसके इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें तेजी से फैल गईं। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बन्नादेवी थाना पुलिस बल और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...