लखनऊः जन्नत एक्स बिस्ट्रो एंड बार में 2 गुटों में विवाद में हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, क्लब के अंदर डीजे की धुन पर लड़कों ने मारपीट की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गाना चल रहा है- शनिवार राती मुझे नींद नहीं आती… इसी गाने पर सभी युवक एक-दूसरे को मारते-पीटते दिख रहे हैं। जिस हिसाब से गाने की बीट है, उसी लय में लात-घूंसे चल रहे हैं।
वीडियो कब का है और किस क्लब का है, इसकी दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, वायरल वीडियो सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित एक क्लब का बताया जा रहा है। क्लब के नाम की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है वीडियो की जांच की जा रही है, चौकी प्रभारी जानकारी कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें लोग अलग-अलग तरह का कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है बीट के अनुसार एक के बाद एक हाथ पड़ रहे हैं। कुछ लोग इसे नशे का नतीजा बता रहे हैं।