.
Haryana Govtहर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति तक देश के प्रति...

हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति तक देश के प्रति भावना को मजबूत करना – श्याम सिंह राणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर नागरिक के अन्दर देश व प्रदेश के कोने-कोने में चल रहा हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य हर व्यक्ति तक देश के प्रति भावना को प्रबल करना है। हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

हर घर तिरंगा अभियान को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है, तिरंगा देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर प्रत्येक नागरिक कुर्बानी देने को तैयार हैं। यह तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी। हमें आजादी लाखों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसको बरकरार रखना हम सब का कर्तव्य है।

देश का जवान तिरंगे की आन के लिए अपने खून का कतरा-कतरा बहा देता है। देश की आजादी के लिए हमारे असंख्य वीर जवानों ने शहादत दी है। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक हमेशा याद रखेगा व उनके बलिदान से प्रेरणा लेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहा हैं। हर घर तिरंगा अभियान में शामिल लोगों का जोश व जुनून हर जवान को उत्साहित करने का कार्य कर रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों व प्रशासनिक कार्यालयों में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक देशवासी का यह दायित्व बनता है कि वे इस अभियान के तहत अपने घरों पर भी तिरंगा झंडा अवश्य लगाए। यह तिरंगा झंडा हमें याद दिलाता है कि हम एक राष्ट्र, एक संस्कृति और जनकल्याण के एक उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा के एआई इकोसिस्टम...

कांवड़-तिरंगा यात्रा का DCP ने किया स्वागत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, देखें वीडियो

पंचकूलाः कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक

एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की चंडीगढ़: हरियाणा के...

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए...

Jalandhar News: फीस संशोधन बिल को लेकर मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अब...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा के एआई इकोसिस्टम में निवेश के अवसर तलाशने का दिया निमंत्रण चंडीगढ़: हरियाणा के...

कांवड़-तिरंगा यात्रा का DCP ने किया स्वागत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, देखें वीडियो

पंचकूलाः कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला पुलिस पूरी...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक

एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी उपायुक्त-सह-जिला...

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना कुलगढ़ी के पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर...