Himachal Govt
Nationalबिजली गुल होने से 6 घरों से लाखों के गहने और नगदी...

बिजली गुल होने से 6 घरों से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरदोईः कोतवाली देहात क्षेत्र के पोहकर पुरवा गांव में शनिवार रात बिजली गुल होते ही चोरों ने जमकर तांडव मचाया। शातिर चोर एक-एक कर छह घरों में दाखिल हुए और करीब छह घंटे के भीतर लाखों रुपये के जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए। पीड़ितों के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 16 लाख रुपये है। सुबह घटना का पता चलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया गया कि शनिवार रात करीब एक बजे पूरे गांव की बिजली चली गई। इसी दौरान चोर दबे पांव गांव में दाखिल हुए। गहरी नींद में सो रहे ग्रामीणों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

चोरों ने एक के बाद एक छह घरों को निशाना बनाया। हिमांशु बाजपेई ने बताया कि उनकी मां और पत्नी छत पर सो रही थीं। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बक्सा उठाकर खेत में ले गए। वहां कुंडा तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने की चार पेंडल वाली मालाएं, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल और तीन जोड़ी बिछिया चोरी कर लीं। इसके बाद चोरों ने संजय पाल के घर को निशाना बनाया। यहां से सोने के एक जोड़ी कुंडल, दो अंगूठियां, एक पेंडल, ओम लिखा लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल और 2,600 रुपये नकद चोरी कर लिए।

सुनील कुमार के घर से करीब 150 ग्राम चांदी की पायल, पांच जोड़ी बिछिया और पांच हजार रुपये चोरी किए गए। वहीं संग्राम पाल के घर से दो हजार रुपये नकद पार कर दिए। परशुराम के घर में चोरों ने सामान खंगाला। घर में सामान बिखरा मिला और एक खाली पर्स पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक पर्स में रखे एक हजार रुपये चोरी हो गए। चोरों ने पड़ोस के चक्रपाल के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने बाहर से गेट में कुंडा लगा दिया और फरार हो गए। ग्रामीणों को घटना का पता भोर करीब पांच बजे नींद खुलने पर चला। इसके बाद चोरी की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित परिवारों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...