.
Nationalआश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा,...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम स्कूल में रात के अंधेरे में एक जहरीला सांप ने मासूम बच्चियों को डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये पूरी घटना धानोरा तालुका के जपटलाई स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम स्कूल की है। रोजमर्रा की तरह शनिवार की रात भी सैकड़ों छात्राएं अपने-अपने कमरों में सोने चली गई थी। इसी दौरान आधी रात को कहीं से एक जहरीला सांप बच्चियों के कमरे में घुस आया और नीचे फर्श पर सो रही तीन छात्राओं को डस लिया। सुबह जब स्कूल प्रशासन और अन्य बच्चों को इस अनहोनी की भनक लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीनों बच्चियों की सांसें थम चुकी थी। आनन-फानन में बच्चियों को गढ़चिरोली के जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि बच्चियों के सांप के काटने की खबर समय पर किसी को क्यों नहीं लगी और क्या स्कूल परिसर में आपातकालीन प्राथमिक उपचार या एंटी-स्नेक वेनम की कोई सुविधा मौजूद थी या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके ने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने परियोजना अधिकारियों को तत्काल ग्राउंड जीरो पर जाकर पूरी स्थिति का मुआयना करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अपनी जांच तेज कर दी है, जबकि आक्रोशित परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में डाली 1,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने...

बिजली गुल होने से 6 घरों से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

हरदोईः कोतवाली देहात क्षेत्र के पोहकर पुरवा गांव में...

Taj Hotel में सस्पेक्टेड डिवाईस मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीमें, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 ताज होटल में सस्पेक्टेड डिवाइस मिलने...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के थाना सतनामपुरा के अधीन आते निकटवर्ती...

शरीर में अचानक से हो रही है सूजन बनेगी इस गंभीर बीमारी का कारण

सेहत: हाथ या पैर में सूजन होना तब तक...

मुख्यमंत्री ने 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में डाली 1,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात देते...

बिजली गुल होने से 6 घरों से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

हरदोईः कोतवाली देहात क्षेत्र के पोहकर पुरवा गांव में शनिवार रात बिजली गुल होते ही चोरों ने जमकर तांडव...

Taj Hotel में सस्पेक्टेड डिवाईस मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीमें, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 ताज होटल में सस्पेक्टेड डिवाइस मिलने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के थाना सतनामपुरा के अधीन आते निकटवर्ती गांव मोली में व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल कर दिया...