.
Nationalश्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत,...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोखराजः कशिया हाईवे गांव के पास नेशनल हाइवे पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव के पास दूसरे बस को ओवर टेक करने के चक्कर में कई राउंड पलट गई। घटना को लेकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार युवक की मौत हो गई, वहीं अन्य 30 घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना में 6 की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस को ओवर टेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राम सरन पुत्र रज्जू‌ निजामपुर पुरैनी, थाना पिपरी के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान वीरेन्द्र(30) पुत्र कृष्णा, रंजीत कुमार( 32)पुत्र सरजू प्रसाद, सिमरन( 28)पत्नी लाल चंद्र, इनके दो बेटे- सुधीर(3) , सचिन 3 माह, नीता( 35)पत्नी भैरव प्रसाद, सनम( 10)पुत्र भैरव प्रसाद, पल्लवी ( 4) पुत्री मनोज, काजल( 3) राजेन्द्र, फूल कली( 50) पत्नी किशोरी, अंशु (12) पुत्र कमलेश, सुहानी( 19) पुत्री सुभाष, अंजली (19)पुत्री मिठाई लाल, लक्ष्मी देवी( 46) पत्नी सितई लाल, खलनायक ( 55) पुत्र बेनी प्रसाद, लाल चंद्र ( 27) पुत्र गोंडल, दीपक( 17) पंक्षी, सुमित (49) पुत्र रंजीत, हर्ष राज( 36) पुत्र राम देव, अमित( 15) काशी प्रसाद, अमन (18) पुत्र शिवकरन, अनीस( 19) पुत्र शिव सरन, आदित्य ( 7) पुत्र मनोज, बच्ची ( 12), सुभाष( 40) पुत्र हुबलाल, मनोज ( 32) , बुजर्ग महिला (55) हेड इंजरी है, सुनैना ( 11) पुत्री सुभाषचन्द्र, मनीषा( 30) पत्नी श्रीकांत, सूर्यायांश पुत्र श्री कांत,बदलू प्रसाद( 40) अम्बर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर डीएम डॉ अमित पाल, एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत,सीएमओ डॉ0 संजय कुमार सहित दो थाने के फ़ोर्स जिला अस्पताल पहुंची । एसपी कौशांबी ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है‌ कि पिक अप गाड़ी हाईवे पर बस को ओवर टेक करने के चक्कर में पलट गयी है तभी यह दुर्घटना हुई है जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कूल फीस संशोधन बिल पेश, इतने साल से पहले नहीं बदली जाएंगी वर्दी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के सोमवार आखिरी...

Jalandhar News: Gujral Immigration के बाहर किसानों का धरना, 11.5 लाख रुपये को लेकर विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इमीग्रेशन एजेंटों की कथित धोखाधड़ी और मनमानी...

गांव में शहर जैसी सुविधाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन चौकी नेरवा का किया वर्चुअल लोकार्पण शिमला:...

कितना Safe है Open AI का नया Model? कंपनी ने खुद जताई चिंता

टेक्नोलॉजी: इन दिनों एआई मॉडल लगातार एडवांस हो रहे...

क्लब में DJ की धुन पर बीट के हिसाब से चले लात-घूंसे

लखनऊः जन्नत एक्स बिस्ट्रो एंड बार में 2 गुटों...

Punjab News: स्कूल फीस संशोधन बिल पेश, इतने साल से पहले नहीं बदली जाएंगी वर्दी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के सोमवार आखिरी दिन काफी अहम रहने वाला है। सदन में सरकार की...

Jalandhar News: Gujral Immigration के बाहर किसानों का धरना, 11.5 लाख रुपये को लेकर विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इमीग्रेशन एजेंटों की कथित धोखाधड़ी और मनमानी का मामला सामने आया है। 'गुजराल इमीग्रेशन' के दफ्तर के...

गांव में शहर जैसी सुविधाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन चौकी नेरवा का किया वर्चुअल लोकार्पण शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम...

कितना Safe है Open AI का नया Model? कंपनी ने खुद जताई चिंता

टेक्नोलॉजी: इन दिनों एआई मॉडल लगातार एडवांस हो रहे हैं। कई कंपनियां आज तक ऐसे एआई मॉडल्स को बना...