.
AmritsarPunjab News: 10 पिस्टल, 1 किलो हेरोइन व ड्रोन बरामद, 7 गिरफ्तार,...

Punjab News: 10 पिस्टल, 1 किलो हेरोइन व ड्रोन बरामद, 7 गिरफ्तार, विदेशों से जुड़े तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 10 अवैध पिस्टल, 1 किलो 54 ग्राम हेरोइन, 5 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग गैंग से जुड़े सहयोगियों को पकड़ा है। पूछताछ और जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं।

कमिश्नर के अनुसार पहले मामले में 3 आरोपियों से 1 किलो 54 ग्राम हेरोइन, एक कारतूस और एक ड्रोन बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान की ओर से नशीले पदार्थों की खेप गिराने के लिए किया जाना था। आरोपियों के विदेश बैठे तस्करों से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। दूसरे मामले में पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और ये एक हत्या की वारदात को अंजाम देने के साथ-साथ हथियार आगे सप्लाई करने और लूटपाट जैसी वारदातों की तैयारी में थे।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का 15 अगस्त से सीधा संबंध नहीं है। मोबाइल फोरेंसिक्स के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों और विदेश बैठे गैंगस्टरों से पुराने संपर्कों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर अपने स्थानीय गुर्गों के जरिए रंगदारी कॉल, फायरिंग और अन्य वारदातों के असाइनमेंट देते हैं। विदेश बैठे अपराधियों को प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाने के लिए भी कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध भी कड़े कर दिए हैं। शहर में 18 दिन और 18 रात के पक्के नाके लगाए गए हैं, जबकि विभिन्न अधिकारियों और टीमों द्वारा अतिरिक्त नाकेबंदी कर सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक

एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की चंडीगढ़: हरियाणा के...

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए...

Jalandhar News: फीस संशोधन बिल को लेकर मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अब...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक

एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी उपायुक्त-सह-जिला...

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना कुलगढ़ी के पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर...

Jalandhar News: फीस संशोधन बिल को लेकर मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल अब मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। पंजाब विधानसभा में...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से शुरु किया राज्य स्तरीय अभियान

पंजाब भर में 71 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: स्वास्थ्य एवं परिवार...