Girl in a jacket
HomeHimachalदिल्ली के श्रदालुओं ने श्री माता चिंतपूर्णी मन्दिर में चढ़ाया 31 किलो...

दिल्ली के श्रदालुओं ने श्री माता चिंतपूर्णी मन्दिर में चढ़ाया 31 किलो चांदी का छत्र, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: दिल्ली के श्रद्धालु परिवार की ओर से 31 किलो चांदी का छत्र माता चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया गया है। चांदी का छत्र चढ़ाने वाला यह श्रद्धालु परिवार दिल्ली के जवाहर पार्क का रहने वाला है। परिवार के सदस्य दविंदर भल्ला ने बताया कि इससे पहले वह मां ज्वालाजी के मन्दिर भी ऐसा छत्र चढ़ा चुके हैं और आज उन्होंने यह चांदी का छत्र श्री माता चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित किया है।

श्री माता चिंतपूर्णी के पुजारी इशांत कालिया ने इन श्रदालुओं की विधिवत पूजा अर्चना करवाई बताते चलें कि श्री माता चिंतपूर्णी के चरणों में दानी सज्जन नगद चढ़ावे के साथ चांदी भी माता के चरणों में दान करते रहते हैं। अभी एक साल के अंदर ही पंजाब के ही एक श्रद्धालु की ओर से दर्शन स्थल की दीवारों पर 35 किलो के करीब चांदी लगवाई गई है। वहीं, मन्दिर अधिकारी अजय मण्डयाल ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु की ओर से 31 किलो का चांदी का छत्र मन्दिर में चढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि माता रानी के भक्त मन्दिर में दान करते रहते हैं। मन्दिर अधिकारी ने कहा कि इस चांदी के छत्र उचित जगह देखकर स्थापित किया जाएगा।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -