Girl in a jacket
HomePunjabGurdaspurPunjab News: बहू ने बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा, मुंह पर...

Punjab News: बहू ने बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा, मुंह पर मारे थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के कोठे गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू द्वारा अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे के सामने अपनी सास को पीट रही है, जबकि बुजुर्ग महिला अपने पोते से खुद को बचाने की गुहार लगाती नजर आ रही है।

हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पीड़ित बुजुर्ग महिला का पोता न केवल वीडियो बना रहा है, बल्कि अपनी मां को रोकने की कोशिश भी करता है। हालांकि, महिला इतनी आक्रोशित है कि वह रुकने का नाम नहीं लेती और अपनी सास को बार-बार पीटती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना के संबंध में तिब्बड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और वीडियो को सबूत के तौर पर लिया गया है।

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। कईयों ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि बुजुर्गों के साथ ऐसा बर्ताव समाज में अस्वीकार्य है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -