वैशालीः हाजीपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी नया टोला में सुबह-सुबह ठेकेदार का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राम नरेश राय के रूप में हुई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि मृतक जान बचान के लिए भाग रहा है, इस दौरान 2 बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों द्वारा उसका पीछा करते हुए गोलियां मारी गई। अपराधियों ने ठेकेदार को नजदीक से ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दिन द हा ड़े ठेकेदार का गो लि यां मा रक र क त्ल pic.twitter.com/ZvCDSdykEW
— Encounter News (@encounternews2) August 13, 2026
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राम नरेश राय कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। वह हर दिन की तरह सुबह में टहलने के लिए निकलते थे आज भी सुबह में वह निकले थे लेकिन उनके साथ कोई भी उनके साथ ही नहीं था हर दिन उनके साथ लगभग 5 से 6 लोग सुबह में रहते थे। घटना के बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज पुलिस जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। फुटेज में अपराधियों की गतिविधियां और वारदात से पहले की घटनाएं दिखाई दे रही हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई सीसीटीवी परिजनों ने आनन-फानन में शव को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए ही स्वजन शव को अपने घर वापस ले आए। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन में जुट गई है। मृतक राम नरेश राय अपने घर पर माता-पिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी पटना में रहकर उनके इकलौते बेटे की पढ़ाई-लिखाई संभाल रही हैं। वही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है।