HomeHimachalएड्स खात्में को लेकर खड्ड कॉलेज में कंपीटिशन

एड्स खात्में को लेकर खड्ड कॉलेज में कंपीटिशन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड में ‘विश्व एड्स दिवस” के उपलक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई व रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई l यह प्रतियोगिताएं डॉक्टर आरती व प्रोफेसर वीरेंद्र के निर्देशन में संपन्न हुई नारा लेखन में नीलम कुमारी ने प्रथम स्थान ,गुरवक्क्ष ने द्वितीय स्थान तथा आशा देवी व रितिका ने तृतीय स्थान अर्जित किया l प्रोत्साहन पुरस्कार साक्षी, लवप्रीत ,पूजा देवी, कोमल, शैली ने प्राप्त किया l पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरवक्क्ष कौर, द्वितीय स्थान प्रिया ,तृतीय स्थान काजल देवी और कशिश ने अर्जित किया । प्रोत्साहन पुरस्कार पल्लवी चौधरी, रूबी व मोहित  ने हासिल किया ।महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर रविराज ने विद्यार्थियों को एड्स होने के  कारण व बचाव के उपाय के बारे में बताया । डॉ आरती ने बताया की हर वर्ष इस दिवस के लिए एक थीम दिया जाता है ।वर्ष 2023 का थीम है -‘समुदायों को नेतृत्व करने दें ” इसका उद्देश्य एडस से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व करने की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है । यह थीम इस बात पर प्रकाश डालता हैं कि एड्स से प्रभावित लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी आवाज उठाने और कार्यवाही करने में सक्षम बने । इस अवसर पर प्रोफेसर राकेश, प्रोफेसर लखबीर, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर मनीराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य यदि उपस्थित रहे ।
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -