समय रैना को किया गया सम्मानित
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के द्वारा साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान शुरु किया गया है। इसी के चलते अब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साइबर जागरुकता फिल्म ‘ऑपरेशन 1930’ और ‘1930 साइबर एंथम’ शुरु किया गया। ऑपरेशन की शुरुआत के लिए सीएम फडणवीस की देखरेख में कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में समय रैना समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को भी सम्मानित किया। समय रैना ने सम्मान लेने के दौरान ऐसी बात कह दी जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
समय रैना के सवाल सुन हंसे सभी लोग
मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में समय रैना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मान दिया गया। इस दौरान जब समय रैना सीएम के पास गए तो उनकी नजर टेबल पर रखे हुए बिस्कुट की प्लेट पर जा पड़ी। इसके बाद उन्होंने फडणवीस से उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि – क्या मैं एक बिस्किट ले सकता हूं। उनकी यह बात सुनकर सीएम फडणवीस भी हंस पड़े और उन्होंने कहा कि – हां जरुर। इसके बाद समय रैना ने बिस्किट उठाया और वहां से वापिस चले गए। यह देखकर सीएम समेत वहां पर मौजूद सभी अपनी हंसी ही नहीं रोक पाए।
मेरा महाराष्ट्र सरकार के साथ पुराना रिश्ता है
इस कार्यक्रम में समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर अपना अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र साइबर सेल का उनसे रिश्ता काफी पुराना है। महाराष्ट्र साइबर सेल काफी एक्टिव है। आप लोग चाहे भारत में हो या फिर अमेरिका में वो आपको ढूंढ ही लेंगे। समय का कहना था कि 1930 काफी शानदार नंबर है। उन्होंने इसको सेव भी करके रखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस नंबर से फोन भी आते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कह दिया कि आमतौर पर साइबर सेल से जुड़े हुए कार्यक्रम में किसी भी कॉमेडियन को सुबह-सुबह जगाकर सम्मानित करने का मौका हमें कम ही मिलता है।
1930 पर करें कॉल
ऑपरेशन 1930 कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ जागरुकता जरुरी है। उनका कहना है कि साइबर अपराधी पुलिस, सीबीआई या जज का नाम लेकर लोगों को डराते और धमकाने लगते हैं। डर के चलते लोग उनके जाल में फंस जाते हैं। फडणवीस ने लोगों से अपील भी की है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी चाल का शिकार न बनें। यदि किसी तरह की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दें।
सीएम का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए कलाकार, एक्टर्स और गायक जरुरी भूमिका निभाते हैं। उनकी लोकप्रियता के जरिए ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों के प्रति भी लोगों को आसानी के साथ जागरुक किया जा सकता है। ऑपरेशन 1930 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई बड़े एक्टर्स जैसे कि जावेद जाफरी, पंकज त्रिपाठी, सोनाली बेंद्र, शरद केलकर, आशिष विद्यार्थी, अभिषेक बनर्जी, सिंगर सुनीधि चौहान भी मौजूद रही।
View this post on Instagram