चंडीगढ़ः सेक्टर 25 /26 के पास वाटर सप्लाई पंप पर चौंकीदार से मारपीट करके उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 से 4 अज्ञात व्यक्तियों ने वाटर सप्लाई पंप घर के अंदर घुसकर चौकीदार गोविंद बेनीवाल की पिटाई कर दी। जिसके बाद पिटाई करके उसे चारपाई पर बांधकर बिजली की सभी तारे काट कर चोर ले गए। इस घटना के बाद पानी की सप्लाई बंद हो गई है।
घटना के बारे सुबह ड्यूटी पर पहुंचे आकाश पेट्रोल मैन व की मैन संजू ने जब अंदर जाकर देखा कि चौकीदार गोविंद चारपाई के साथ बंधा हुआ था। इस दौरान चौंकीदार के सिर पर चोट लगी हुई थी। कर्मियों ने देखा कि मोटरों की सभी तारें कटी हुई है। जिसके बाद आकाश ने डायल 112 को कॉल करके मौके पर बुलाया डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर घायल को सेक्टर 6 हॉस्पिटल लेकर गए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।