कानपुरः यूपी के कानपुर में गंगा बैराज में नत्थूपुरवा गांव के पास ट्रेनिंग के दौरान हो गया। जहां कानपुर में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश कर गया। यह हादसा गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुआ। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसमें एयरक्राफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, यह विमान एक निजी कंपनी का था, जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल घटना के बारे में आधिकारिक और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। दरअसल, आसमान से विमान के गिरने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और नवाबगंज थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घायल पायलट और को-पायलट को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पायलट की मौत की खबर सामने आई है। फिलहाल प्रशासन की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं। इस बात की बारीकी से जांच की जा रही है कि आखिर यह ट्रेनिंग विमान किन परिस्थितियों में हादसे का शिकार हुआ?