Himachal Govt
Nationalउमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं का विरोध, कहा- दिल्ली...

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं का विरोध, कहा- दिल्ली दंगों के मास्टरमाइंड दोनों

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पिछले कई सालों से जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं का दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर विरोध किया है। 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े ‘वृहत साजिश’ के मामले में खालिद और इमाम की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं का विरोध करते पुलिस ने उन्हें हिंसा का मास्टरमाइंड करार दिया है।

दायर हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने कहा कि जमानत याचिकाएं गलतफहमी पर आधारित और कानूनी तौर पर टिकने लायक नहीं है। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से जनवरी में जमानत से इनकार किए जाने का जिक्र करते बताया कि सर्वोच्च अदालत ने उनकी भूमिका को ‘कमांड अथॉरिटी’ वाला बताते कहा था कि उनकी संलिप्तता दूसरे सह-आरोपियों से अलग थी।

पुलिस द्वारा कहा गया कि नीचे दिए जा रहे आधारों को देखते जमानत की याचिका गलत और गैर कानूनी है। मौजूदा याचिकाकर्ता दिल्ली दंगों के मास्टरमाइंड्स में से एक हैं। इसलिए इनकी भूमिका को अन्य सह-आरोपियों की तुलना में ‘कमांड अथॉरिटी’ की श्रेणी में रखा गया। उमर खालिद और शरजील इमाम ने ट्रायल कोर्ट की ओर से 4 जुलाई को जमानत याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने पिछले महीने उनकी अपील पर नोटिस जारी किया था और 27 अगस्त की तारीख तय की थी। हालांकि, 27 अगस्त को अदालत में अवकाश था इसलिए यह मामला अब सोमवार को सूचीबद्ध होगा।

अपनी याचिकाओं में उमर खालिद और शरजील इमाम ने सैयद इफ्तिकार अंद्राबी बनाम एनआईए मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की दलील देते कहा कि परिस्थितियों में बदलाव हुआ है और इसलिए उन्हें जमानत पर रिहाई मिलनी चाहिए। उस मामले में सर्वोच्च अदालत ने खालिद और इमाम की जमानत नामंजूर करते समय दी दलीलों पर गंभीर आपत्तियां जताईं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, दिन दहाड़े DAV Flyover के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के...

Jalandhar News: 10 दिनों में दूसरी बार ED Office में पेश हुई IAS Kanwalpreet Brar, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़...

जालंधर सहित पंजाब भर में हड़ताल से आम जनता बेहाल, सिविल में इलाज के लिए भटके मरीज, देखें वीडियो

जालंधर/लुधियानाः 27 अगस्त को पंजाब में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की राज्यव्यापी महाहड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों...

Punjab News: दिन दहाड़े गली में बैठी महिला, घर से 50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला छज कालोनी में घर...

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, दिन दहाड़े DAV Flyover के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने...