Himachal Govt
Nationalएक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल है। घटना की सूचना वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने सुबह करीब 4:40 बजे अमलनेर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम की निगरानी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा किया। मृतकों की पहचान सुनील अमृत भील, उनकी पत्नी पार्वती भील, बड़े बेटे सनी और छोटे बेटे राज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार परिवार सुबह करीब चार बजे अचानक घर से निकला था। इसके कुछ देर बाद धरनगांव और अमलनेर के बीच रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर चारों ने जान दे दी थी।

शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारण का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों, खासकर दो मासूम बच्चों की मौत से टाकरखेड़ा गांव और पूरे जलगांव जिले में शोक की लहर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों को CM Mann की सख्त चेतावनी

जालंधर, ENS: पंजाब के करीब तीन लाख कर्मचारी विभिन्न...

CM Devendra Fadnavis ने शुरु किया Operation 1930, कार्यक्रम में शामिल हुए ये स्टार्स, देखें वीडियो

समय रैना को किया गया सम्मानित मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के...

Punjab News: कमेटी के पैसों को लेकर विवाद, 2 पक्षों में झड़प, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सोकड़ नहर में प्रवासी मजदूरों द्वारा गुंडागर्दी का...

Amritsar-Firozpur में कर्मचारियों की हड़ताल, पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग

अमृतसर/फिरोजपुरः सरकारी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे...

Punjab News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों को CM Mann की सख्त चेतावनी

जालंधर, ENS: पंजाब के करीब तीन लाख कर्मचारी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज हड़ताल पर चले गए हैं।...

कार से 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी मामले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः कार से 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी करने के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड...

CM Devendra Fadnavis ने शुरु किया Operation 1930, कार्यक्रम में शामिल हुए ये स्टार्स, देखें वीडियो

समय रैना को किया गया सम्मानित मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के द्वारा साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए बड़े पैमाने...

Punjab News: कमेटी के पैसों को लेकर विवाद, 2 पक्षों में झड़प, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सोकड़ नहर में प्रवासी मजदूरों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, कमेटी के पैसे मांगने...