Himachal Govt
Nationalसुबह-सुबह दर्दनाक हादसाः बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव...

सुबह-सुबह दर्दनाक हादसाः बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल है। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हुई। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक सभी मृतक चिलाकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि ये लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंडामंजुलुरु गए थे और ऑटो-रिक्शा से वेलुरु लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं ट्रैवल बस विजयवाड़ा से तिरुपति की ओर जा रही थी। इस हादसे में घायल लोगों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने हादसे पर हैरानी और दुख जताया और कहा कि टक्कर में सात लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि सड़क हादसों में कीमती जानें जा रही है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने कहा कि सफर लोगों को उनकी मंजिल तक ले जाना चाहिए, न कि उनकी आखिरी मंजिल तक।

रामप्रसाद रेड्डी ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को हादसे वाली जगह पर हालात सामान्य करने के लिए भी कदम उठाने को कहा। परिवहन मंत्री ने सभी लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते सावधानी से यात्रा करने की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, दिन दहाड़े DAV Flyover के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के...

जालंधर सहित पंजाब भर में हड़ताल से आम जनता बेहाल, सिविल में इलाज के लिए भटके मरीज, देखें वीडियो

जालंधर/लुधियानाः 27 अगस्त को पंजाब में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की राज्यव्यापी महाहड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों...

Punjab News: दिन दहाड़े गली में बैठी महिला, घर से 50 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला छज कालोनी में घर...

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, दिन दहाड़े DAV Flyover के पास बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, गांव में शोक की लहर

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने...