Himachal Govt
HimachalDagshai Public School के Hostel में 9वीं के छात्र की रैगिंग, 5...

Dagshai Public School के Hostel में 9वीं के छात्र की रैगिंग, 5 पर केस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोलन: हिमाचल के सोलन जिले में डगशाई पब्लिक स्कूल के हास्टल में नौवीं कक्षा के छात्र की रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। जहां नौवीं कक्षा के छात्र से रैगिंग, मारपीट व धमकाने के आरोप लगे है। वहीं इस मामले पुलिस ने 5 नाबालिग सीनियर छात्रों के विरुद्ध धर्मपुर थाना में मामला दर्ज किया है। स्कूल प्रबंधन ने पांचों छात्रों को निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य तेजेंद्रजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सख्त निर्णय लिया जाएगा। पीड़ित और आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शिकायत के अनुसार 5 सितंबर को छात्र को हॉस्टल के कमरे से जबरन खींचकर पीटा गया। शिकायत में सीनियर छात्रों पर जूनियर विद्यार्थियों को लंबे समय से परेशान करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, 5 सितंबर को सीनियर छात्रों ने नौवीं कक्षा के छात्र को उसके हॉस्टल के कमरे से कथित तौर पर जबरन बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद छात्र और अन्य जूनियर विद्यार्थियों में डर का माहौल है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्र पिछले करीब 4 महीने से जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के आलावा धमकाने, शारीरिक हमला और गाली-गलौज कर रहे थे। शिकायत में कुछ सीनियर छात्रों पर हथियार रखने के भी आरोप लगाए गए हैं। इसके चलते पीड़ित छात्रों में भय का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि कई स्कूल के कई छात्र मानसिक तनाव में हैं। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें एक छात्र दूसरे को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अभिभावक स्कूल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि हास्टल में लंबे समय से चल रही इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रैगिंग कब से की जा रही थी। एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि, “मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी डगशाई के प्रभारी एसआई राजेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही शिकायत में सामने आए अन्य आरोपों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

इस थीम पर 9 सितंबर से 9 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह

चण्डीगढ़: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में होंगे धार्मिक समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी...

Punjab News: Grand i10 Nios के तोड़े शीशे, फायरिंग की सूचना, देखें वीडियो

लुधियानाः छावनी मोहल्ला इलाके में करीब 1 बजे एक...

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक जारी करने के निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर...

मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्रा की बिगड़ी तबीयत, 10 वर्षीय बच्ची की मौत

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में एक निजी मदरसे...

इस थीम पर 9 सितंबर से 9 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह

चण्डीगढ़: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 सितम्बर,2026 को वाराणसी के रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केन्द्र में केंद्रीय...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में होंगे धार्मिक समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर पाकिस्तान में...

Punjab News: Grand i10 Nios के तोड़े शीशे, फायरिंग की सूचना, देखें वीडियो

लुधियानाः छावनी मोहल्ला इलाके में करीब 1 बजे एक युवकों द्वारा Grand i10 Nios कार में जमकर तोड़फोड़ की...

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक जारी करने के निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वन मित्रों...