.
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने चंबा में 333 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने चंबा में 333 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा विधानसभा क्षेत्र में 333.25 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंबा के 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले भवन का लोकार्पण किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने 14.11 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा सड़क, 13.65 करोड़ रुपये की लागत से परेल से कोहलड़ी सड़क, 11.53 करोड़ रुपये की लागत से परेल मार्ग से चंबा-बनीखेत सड़क, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से लुड्डू से घरमाड़ी सड़क, 5.78 करोड़ रुपये की लागत से सराहन-रान सड़क, 5.68 करोड़ रुपये की लागत से भनेरा-देवीदेहरा-रठियार से मनकोट सड़क के उन्नयन तथा 4.61 करोड़ रुपये की लागत से करियां-भरियां-कोठी सड़क पर रावी नदी पर निर्मित बॉक्स गर्डर पुल का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने चंबा के भगत में 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वाहन पार्किंग (चरण-1), 12.59 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले द्रबला गांव के संपर्क मार्ग, 5.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सनोथा संपर्क मार्ग, 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले साच-फतेहपुर सड़क, 2.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाणु गांव के संपर्क मार्ग, 4.24 करोड़ रुपये की लागत से द्रडा सेरू संपर्क मार्ग, 10.24 करोड़ रुपये की लागत से घरग्राम गांव संपर्क मार्ग, 6.05 करोड़ रुपये की लागत से घतरेड़ गांव संपर्क मार्ग, 2.83 करोड़ रुपये की लागत से छांजून गांव संपर्क मार्ग, 2.63 करोड़ रुपये की लागत से रुंडेगा गांव संपर्क मार्ग, 4.25 करोड़ रुपये की लागत से बसोधन गांव संपर्क मार्ग, 4.09 करोड़ रुपये की लागत से मंगला-ओहली-भरियां-कपाड़ा-जरीन सड़क, 6.53 करोड़ रुपये की लागत से मानकोट गांव संपर्क मार्ग, 5.96 करोड़ रुपये की लागत से चंबा-मलूना-कठना सड़क, 6.58 करोड़ रुपये की लागत से राजेरा से बैली सड़क, 4.49 करोड़ रुपये की लागत से करियां से बैली सड़क तथा 3.72 करोड़ रुपये की लागत से सरोल स्थित कुष्ठ अस्पताल परिसर में जिला औषधि भंडार एवं टीकाकरण भंडार का शिलान्यास किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...