Himachal Govtठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान मानसून के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री सबसे पहले शीतला पुल और सुल्तानपुर के राणा मोहल्ला क्षेत्र पहुंचे, जहां इस मानसून में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें इस आपदा से उबरने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून के दौरान भी चंबा जिले में भारी नुकसान हुआ था और इस वर्ष भी जिले को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सड़कों की बहाली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस हेलीपोर्ट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।

इसके पूरा होने पर चंबा जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष की शुरुआत में चंबा जिले में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से हवाई संपर्क बेहतर होगा और पर्यटन सहित जिले की अन्य विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा के विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

आरसेटी ऊना ने दो कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कीं

ऊना,सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी),...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी लुधियानाः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के...