.
Himachal Govtचंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने 200 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल जनता को समर्पित किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में आवासीय परिसर एवं छात्रावास सुविधाएं भी शामिल हैं। इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। अस्पताल में ब्लॉक-ए, बी तथा सी के माध्यम से रोगी उपचार एवं चिकित्सा शिक्षा की समग्र सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

इस अस्पताल में आठ प्रमुख विशेषज्ञ जिनमें मेडिसिन, शिशु रोग, मनोरोग, चेस्ट एवं क्षय रोग (टीबी), शल्य चिकित्सा, ईएनटी, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा दंत चिकित्सा की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में आधुनिक आपातकालीन सेवाएं, रेडियोलॉजी विभाग, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर परिसर सहित 200 इनडोर बिस्तरों के माध्यम से अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। मनोरोग, गाइनोकोलॉजी विभाग तथा त्वचा रोग विभागों की सेवाएं मरीजों को मिलनी प्रारंभ हो गई हैं।

राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना तथा लोगों को उनके घरों के निकट गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है। यह नया अस्पताल मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सा के विद्यार्थियों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी उत्कृष्ट कार्य एवं अध्ययन वातावरण प्रदान करेगा।

इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक छात्रावास एवं आवासीय सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 31 जुलाई, 2024 को 150 सीटों वाले एमबीबीएस छात्रावास (छात्र) तथा 50 सीटों वाले नर्सिंग छात्रावास का वर्चुअल उद्घाटन किया गया था तथा 12 अगस्त, 2025 को इन्हें औपचारिक रूप से अधिग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त, 31 मार्च, 2025 को निर्मित हुए 150 सीटों वाले एमबीबीएस छात्रावास (बालिका) का वर्चुअल उद्घाटन 4 अगस्त, 2025 को नर्सिंग छात्रावास के साथ किया गया।

स्वास्थ्य संस्थान की फैकल्टी एवं कर्मचारियों के लिए 24 टाइप-4 तथा 36 टाइप-3 आवासीय क्वार्टर भी निर्मित किए गए हैं। टाइप-4 आवासों का वर्चुअल उद्घाटन 31 जुलाई, 2024 को तथा टाइप-3 आवासों का उद्घाटन 4 अगस्त, 2025 को किया गया।

पर्याप्त छात्रावास एवं आवासीय सुविधाओं से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा और संस्थान का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित होगा। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना को विस्तार प्रदान करने तथा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...