.
Uncategorizedजिम संचालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जिम संचालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना:सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत रोड़ा क्षेत्र में एक जिम संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत राजा निवासी भदौड़ी, तहसील हरोली, जिला ऊना ने बताया कि 1 अगस्त 2026 की शाम वह अपने जिम में मौजूद था। इसी दौरान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव रैंसरी, डाकघर झलेड़ा, तहसील व जिला ऊना अपने एक अन्य अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा।

शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौच की तथा उसे जिम के अंदर रोककर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस थाना हरोली ने शिकायत के आधार पर परमजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान करने और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

महंगाई की मारः दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम, जानें कब होगी नई कीमतें लागू

मुंबईः महाराष्ट्र में एक बार फिर गाय और भैंस...

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा, देखे वीडियो

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में...

महंगाई की मारः दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम, जानें कब होगी नई कीमतें लागू

मुंबईः महाराष्ट्र में एक बार फिर गाय और भैंस के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। नई कीमतें...

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा, देखे वीडियो

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। आम...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल देने का मामला सामने आया है।...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया...