Encounter India
HomeNationalपूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की पत्नी Chennama का निधन, Cardiac...

पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की पत्नी Chennama का निधन, Cardiac Arrest के चलते गई जान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पत्नी चैन्नमा का शनिवार को बेंगलुरु के एक प्राइवेंट अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने शाम 4 बजे अचानक से दिल का दौरा पड़ा। बता दें कि इससे पहले बुधवार 16 जुलाई को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। इसके अलावा सीने में जकड़न, उम्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी सामने आई थी। उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आपको बता दें कि उनकी उम्र 89 साल थी।

कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधन

अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान में यह कहा गया है कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि चेन्नमा की हालत में पहले सुधार हो रहा था। आज शाम 4 बजे उन्हें जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट हुआ है। उन्हें बेंगलुरु के पुराने एयरपोर्ट रोड स्थित मनिपाल अस्पताल पर बुधवार देर रात एडमिट किया गया था। यहां आईसीयू में रखा गया था। शनिवार को जांच के दौरान उनमें किसी तरह की हलचल देखी नहीं गई इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

1954 में एचडी देवगौड़ा से हुई थी शादी

इस दौरान गौड़ा उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और परिवार के बाकी सदस्य फिलहाल अस्पताल में मौजूद थे। चेन्नमा फरवरी 2001 में हुए एसिड हमले में बच गई थी। तब यह हमला एक पारिवारिक झगड़े के कारण हुआ ता। साल 1954 में उनकी शादी गौड़ा से हुई थी। उनके चार बेटे और दो बेटियां भी थी।

इसमें केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और विधायक एचडी रेवन्ना शामिल हैं। रेवन्ना हासन जिले के होलेनरासीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहैं। मशहूर राजनेताओं की पत्नी और मां होने के बाद भी चेन्नमा लाइमलाइट से दूर रही है। गौड़ा अक्सर सार्वजनिक तौर पर उनके त्याग,.अटूट समर्थन और परिवार को संभालने में उनकी भूमिका को खास मानते थे। वो अपने खुद व्य्सत राजनीतिक जीवन में लगे रहते थे। उनके बेटे कुमारस्वामी ने अक्सर यह कहा है कि उनकी मां के मूल्यों ने ही उनके राजनीतिक सफर में उनका मार्गदर्शन किया है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -