Himachal Govt
Panchkulaट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई हुई रद्द, देखे वीडियो

ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई हुई रद्द, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः कालका-शिमला रेल सेक्शन पर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत एवं बहाली का कार्य जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कई नैरो गेज (NG) ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार ब्रिज नंबर 57 के पास किलोमीटर 07/16-17 पर ट्रैक के आसपास की मिट्टी बह जाने के कारण रेललाइन प्रभावित हुई है। ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा कार्य को देखते हुए UP दिशा की ट्रेन संख्या 52457, 52451, 52459 और 52455 तथा UP MIX को 16 से 30 सितंबर तक रद्द रखा जाएगा।
इसी अवधि में DOWN दिशा की ट्रेन संख्या 52458, 52452, 52460 और 52456 के साथ DN MIX (कालका-शिमला) भी रद्द रहेंगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 52453 को डगशाई (DMP) से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन कालका से डगशाई के बीच संचालित नहीं होगी। वहीं ट्रेन संख्या 52454 डगशाई पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और डगशाई से कालका के बीच रद्द रहेगी। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने...

स्वस्थ नागरिक ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार कर सकते हैं – Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा मंत्री...

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी एक की शादी, देखें वीडियो

3 माह की पत्नी गर्भवती पंचकूला: जिले में अलग-अलग दो...

Punjab News: GNDU के Dashmesh Auditorium में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन का आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक विरासत, सभ्यता और परंपरागत...

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले कैंट में गोलियां चलने की घटना सामने आई है।...

Jalandhar News: पुल बनाने के विरोध फिर दुकानदारों में रोष, केंद्र के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट के गढ़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के लगातार विरोध पाया जा रहा है।...

स्वस्थ नागरिक ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार कर सकते हैं – Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केवल स्वस्थ नागरिक ही...

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी एक की शादी, देखें वीडियो

3 माह की पत्नी गर्भवती पंचकूला: जिले में अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जिसमें...