Girl in a jacket
HomeNationalअवैध घुसपैठ पर केंद्र का बड़ा एक्शन, हाई लेवल कमेटी का हुआ...

अवैध घुसपैठ पर केंद्र का बड़ा एक्शन, हाई लेवल कमेटी का हुआ गठन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देश में लगातार बढ़ रहे घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) पर हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। इसके बाद कहा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव किसी भी देश के वर्तमान और भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।

 

ये लोग होंगे कमेटी के मैंबर
शाह के मुताबिक इस पैनल की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर करेंगे और इसमें जनगणना आयुक्त पूर्व IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और अर्थशास्त्री डॉ. शमिका रवि सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।

15 अगस्त पर पीएम मोदी ने किया था ऐलान
पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2025 को एक हाई-पावर्ड डेमोग्राफिक मिशन का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि घुसपैठिये देश के लिए एक नया संकट पैदा कर रहे हैं। PM ने स्वतंत्रता दिवस पर डेमोग्राफिक मिशन की घोषणा करते हुए कहा था, “ये घुसपैठिये हमारे युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये हमारे देश की बेटियों और बहनों को निशाना बना रहे हैंय. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -