Encounter India
HomeNationalरेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन में भीषण आग, प्रशासन में मचा हड़कंप,...

रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन में भीषण आग, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबादः अहमदाबाद के साबरमती यार्ड में खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन के खाली कोच में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में ट्रेन आग की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना से ट्रेन परिचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश ने बताया, ‘‘साबरमती यार्ड में खड़ी एक यात्री रेल की बोगी में सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।’’उन्होंने बताया कि यह बोगी आठ जुलाई से यार्ड में खड़ी थी और घटना के समय उसमें ताला लगा हुआ था। मंडल अग्निशमन अधिकारी एसबी जडेजा ने बताया कि एक रेलवे कर्मचारी ने बोगी से धुआं निकलते देखा और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और 4 दमकल वाहनों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -