लुधियानाः जिले में झूमते हुए युवक और युवती के 3 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। दरअसल, पहला वीडियो खाली खंडहर का है, जहां एक युवक बेसुध हालत में दीवार के सहारे गिरता-संभलता नजर आ रहा है। दूसरा वीडियो समराला चौक का है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर काफी देर तक नशे की हालत में झूमती दिखाई दे रही है। वहीं तीसरा वीडियो ताजपुर रोड पर स्थित थाना 7 के अधीन आते इलाके की है। जिसमें सड़क पर युवक झूमता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस 2 युवकों और एक युवती की पहचान करने में जुटी है। हालांकि स्थानीय लोगों को भी उक्त युवकों और युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कहा है कि इनकी पहचान करके इन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। इसी साथ ही उससे पूछताछ कर नशा सप्लाई करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। दरअसल, लोग इसे जॉम्बी ड्रग से जोड़ रहे हैं। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टी नहीं की है।
पहला वीडियो चंडीगढ़ रोड पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के पास स्थित एक खाले खंडहर का है। यहां काली टी-शर्ट और जींस पहने युवक नशे में पूरी तरह धुत दिखाई दे रहा है। नशे का असर इस कदर था कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वह बार-बार खंडहर की दीवार का सहारा लेकर उठने की कोशिश करता, लेकिन हर बार लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता। वह काफी समय तक उठने की कोशिश करता रहा। लेकिन उठ नहीं पाया। किसी ने उसकी इस हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है ताकि उसे ढूंढकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा सके। साथ ही, पुलिस उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर इस इलाके में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर कौन है।
दूसरा वीडियो में शहर के सबसे व्यस्त समराला चौक पर गुलाबी टी-शर्ट और ब्लैक लोअर पहने युवती झूमती दिखी। वह पहले तो काफी देर तक सड़क किनारे अजीबोगरीब स्थिति में घुटनों के बल बैठी रही। जब वह खड़ी हुई, तो वह पूरी तरह से अनकंट्रोल थी। उसका अपने शरीर पर रत्ती भर भी काबू नहीं था और वह बिना किसी सहारे के हवा में आगे की तरफ झुकी रही। गाड़ियों के शोर और लोगों की भीड़ के बीच वह पूरी तरह से सुध-बुध खो चुका थी।
वहीं तीसरे वीडिया थाना 7 के अधीन आते ताजपुर रोड स्थित इलाके का है। जिसकी वीडियो राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। वायरल वीडियो में नौजवान सड़क पर खड़ा है और कुछ देर बाद वह झूमने लग जता है। इस दौरान भांगड़ा डालने के बाद वह आगे चला जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में वह पूरा तरह से लड़खड़ा रहा है। इस दौरान वह किसी अन्य व्यक्ति के गले लगता है और उससे बातें करने लग जाता है। जिसके बाद नौजवान वहां से चला जाता है।
