Nationalकार सवारों ने 2 पुलिस अधिकारी और होमगार्ड को रौंदा, 3 बैरियर...

कार सवारों ने 2 पुलिस अधिकारी और होमगार्ड को रौंदा, 3 बैरियर तोड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः शहर में कार सवारों की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां, चालकों ने 2 इंस्पेकटर और एक होमगार्ड को रौंद दिया। टक्कर से पुलिस अधिकारी 10 फीट दूर जा गिरे जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती शाम करीब साढ़े 6 बजे की है।

जानकारी देते कोहना थाने के प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि गंगा बैराज अटल घाट के पास फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ अटल घाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी थे। शाम करीब साढ़े 6 बजे नवाबगंज से गंगा बैराज की तरफ जा रही एक कार को पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। कार सवार ने पहले तो स्पीड धीमी की, फिर अचानक रफ्तार बढ़ा दी। कार सवार ने सड़क पर लगे लोहे के 3 बैरियर को टक्कर मारकर हवा में उड़ा दिया। सामने आए पुलिस कर्मियों को भी टक्कर मारकर रौंद दिया और भाग निकले।

हादसे में कोहना थाने में तैनात दरोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया। इसके साथ ही होमगार्ड हरि प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कोहना थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ कार सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वो भाग निकले। दूसरी तरफ घायल पुलिस कर्मियों को उनके साथियों हैलट अस्पताल में एडमिट कराया है।

एसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि एसओ कोहना चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक काली गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने जिकजैक स्टाइल में लगे लोहे के बैरियर के साथ पुलिस कर्मियों को टक्कर मारी और बिठूर की तरफ हाईवे से भाग निकले। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग कार में थे, जो कोई वारदात को अंजाम देकर जा रहे थे। कार सवारों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...