.
Punjab Govtब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ....

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ब्रिटेन में बसे पंजाबी समुदाय से संबंधित मुद्दों और एन.आर.आई. की समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श

चंडीगढ़: ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो और ब्रिटिश उच्चायोग की वरिष्ठ सलाहकार (अर्थशास्त्र, जलवायु एवं विकास) मधु मिश्रा ने आज पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

इस अवसर पर डॉ. रवजोत सिंह ने ब्रिटिश शिष्टमंडल के साथ ब्रिटेन में बसे पंजाबी समुदाय और पंजाब से संबंधित एन.आर.आई. के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विदेशों में बसे पंजाबियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी जायज़ समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. रवजोत सिंह ने ब्रिटेन में बसे पंजाबियों को जाली और अनधिकृत ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि एन.आर.आई. और उनके परिवारों को वीजा, आप्रवासन, विदेश यात्रा या अन्य सेवाओं से संबंधित झूठे दावे करने वाले व्यक्तियों के झांसे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाली ट्रैवल एजेंटों द्वारा किए जाने वाले धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है।

मंत्री ने ब्रिटिश शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 26 अगस्त को बठिंडा में एन.आर.आई. मिलनी (सम्मेलन) आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एन.आर.आई. के साथ संवाद किया जाएगा। उन्होंने ब्रिटेन सहित विदेशों में बसे, विशेषकर बठिंडा और आस-पास के क्षेत्रों से संबंधित पंजाबियों को इस मिलनी में शामिल होकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे पंजाब सरकार के समक्ष रखने का निमंत्रण दिया।

बैठक के दौरान ब्रिटेन में बसे पंजाबियों और पंजाब से जुड़े एन.आर.आई. की विभिन्न चिंताओं, पंजाब से उनके संबंधों और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने पंजाबी प्रवासी समुदाय से संबंधित मुद्दों पर आपसी संपर्क और सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई...

Punjab News: पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण...

Punjab News: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुर: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को नशा तस्करी...

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन रूपनगर और पटियाला रेंज में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया...

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की चंडीगढ़: प्रदेश में चल रहे अभियान 'गैंगस्टरां ते वार' के...

Punjab News: पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत माल हल्का रुड़का, तहसील देहलों,...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने आज यहां एक प्रेस...