बुलंदशहरः नगर कोतवाली के ततारपुर गांव में बच्चों की झड़प को लेकर विवाद हो गया। जहां 2 पड़ोसियों में खूनी झड़प हो गई। देर रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते उनके परिजनों तक पहुंच गई।
View this post on Instagram
दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी एक-दूसरे पर लाठी-डंडों के साथ टूट पड़े। इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट के दौरान एक युवक के हाथ में और दूसरे की नाक में फ्रैक्चर आया है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरी सनसनीखेज घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सीओ अनिल शाही ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
