Girl in a jacket
HomeHimachalभाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए करते हैं जद्दोजहद...

भाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए करते हैं जद्दोजहद : सतपाल सिंह सत्ती 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रविवार को भाजपा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेगें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  

ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को नगर परिषद संतोषगढ़ में डोर टू डोर प्रचार अभियान के तहत अपने पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने मौजूदा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए जुटाई गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकारों ने केवल मात्र विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश के लिए दिल खोलकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सपा सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के नेता आज एक भी विकास कार्य नहीं गिनवा पा रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है कि भाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए जद्दोजहद करते हैं जबकि कांग्रेस के नेता अपने अस्तित्व की जंग अपनी ही पार्टी में लड़ते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की आपसी लड़ाई में हमेशा विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों को बलि चढ़ाया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में विवाद बदल रहा है और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस ही कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 2500 करोड रुपए की योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया है जबकि आने वाली भाजपा सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा में रविवार को प्रस्तावित भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे के दौरान भारी संख्या में जनता नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा के मैदान में पहुंचेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -