Girl in a jacket
HomeHimachalUnaसूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मी अश्विनी कुमार सेवानिवृत्त, विभाग ने दी...

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मी अश्विनी कुमार सेवानिवृत्त, विभाग ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना, सुशील पंडित: जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना में कार्यरत अश्विनी कुमार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर गुरुवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सहकर्मियों के साथ-साथ अश्विनी कुमार की धर्मपत्नी कविता, सुपुत्र शुभम एवं उनके अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर समूचे कार्यालय परिवार ने भावुक मन से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।  अश्विनी कुमार ने अपने 38 वर्ष लम्बे सेवाकाल के दौरान ऊना के अलावा नालागढ़ में भी सेवादार के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सचिन संगर ने अश्विनी कुमार के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनके सौम्य व्यवहार, सरल व्यक्तित्व एवं सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण न केवल सहकर्मी, बल्कि मीडिया से जुड़े लोग भी उनसे विशेष आत्मीयता रखते रहे।
समारोह के दौरान विभाग की ओर से अश्विनी कुमार को शॉल, टोपी एवं सम्मान-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -