- Advertisement -
spot_img
HomeHimachalकुटलैहड़ के कुरियाला ओर अरलू स्कूल में रही वार्षिक पारितोषिक की धूम,...

कुटलैहड़ के कुरियाला ओर अरलू स्कूल में रही वार्षिक पारितोषिक की धूम, पत्नि सहित मुख्यातिथि पहुंचे विधायक विवेक शर्मा


बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब लूटी बाहबाही,एक से बढ़कर एक दी प्रस्तुति

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र का कुरियाला गांव कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा गढ़ हैं और जब कभी मुझे या मेरे परिवार को चुनाव लड़ने का मौका मिला है तब तब उक्त गांव से हमें सौ प्रतिशत बोट प्राप्त हुए हैं। उसके लिए मैं सदा उक्त गांव कुरियाला का आभारी रहूंगा यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला ओर अरलू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद संबोधन में कहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र को भी शिक्षा का मॉडल बनाने के लिए हाल ही में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कुछ सरकारी स्कूलों के नव निर्माण खेल मैदान एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है।

उसमें कुटलैहड़ के पांच सरकारी स्कूलों के लिए 70 लाख अलग खेल मैदानों के लिए माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से स्वीकृत हुए हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हम हर समय प्रयासरत हैं। लेकिन कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के स्टाफ को केवल पढ़ाई पर फॉक्स करना होगा ताकि जब बोर्ड के परिणाम निकलें तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के छात्र राज्य ओर देश में टॉपर बनें। शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से शिक्षा का क्षेत्र ऊंचाइयों को छू रहा है और मेरा कुटलैहड़ भी उससे पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कड़े फैसले अब सार्थक परिणाम दे रहे हैं। वहीं सुख आश्रय योजना अब उन बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है जो या तो अनाथ या अपंग है या फिर जिन बच्चों की पढ़ाई का खर्च परिवार बहन नहीं कर सकता है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अब राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक ओर बढ़ा फैसला लेने जा रही है। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं ओर जो बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं दे सकते हैं राज्य सरकार की तरफ से अब उन परिवारों को एक हजार रुपए प्रति माह मिलना शुरू होगा।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने अपने पांच माह के विधायक कार्यकाल में किसी शिक्षक का न कोई तबादला किया है। ओर न ही हमने ट्रांसफर करने की सोची है हमारा एक ही लक्ष्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं में हिमाचल में प्रथम स्थान पर पहुंचे। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें भांगड़ा और पहाड़ी गीतों ने पंडाल से खूब बाहबाही लूटी। बही स्कूल प्रिंसीपल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और स्कूल की जो भी मांगे उन्होंने रखी। वह मुख्यातिथि विवेक शर्मा द्वारा सभी पूरी की गई। कुरियाला स्कूल के विकास कार्यों के लिए 13 लाख जिसमें चार दीबारी के लिए दो लाख स्टेज के लिए एक लाख,इंटर लॉक के लिए दो लाख,शौचालय के लिए तीन लाख एवं अन्य निर्माण के लिए पांच लाख ओर अरलू स्कूल की बिकास कार्यों के लिए चार लाख की धनराशि स्वीकृत की। ओर स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अपनी तरफ से 5100 रुपए ओर प्राइमरी को 2100 रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा की धर्म पत्नि मृदु शर्मा , कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, उपनिदेशक राजेंद्र कौशल, उपप्रधान झबर जीवन शर्मा स्कूल प्रिंसीपल के अलावा स्कूल स्टाफ अभिभावक और पंचायती राज व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page