Girl in a jacket
HomeGovernment Newsअवैध कॉलोनियों पर अनिल विज का बड़ा एक्शन, संबंधित रजिस्ट्रारों पर एफआईआर दर्ज...

अवैध कॉलोनियों पर अनिल विज का बड़ा एक्शन, संबंधित रजिस्ट्रारों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज यमुनानगर में आयोजित जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध कॉलोनियों, फर्जी रजिस्ट्रियों, अवैध कब्जों, प्रदूषण, ब्लैक मार्केटिंग तथा जनसमस्याओं से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान श्री विज ने अवैध कॉलोनियां काटे जाने के मामलों में संलिप्त संबंधित रजिस्ट्रारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही जगाधरी के सेक्टर-17 में भूमि के एक टुकड़े की कथित अनियमित रजिस्ट्री के मामले में नगर निगम के सहायक अभियंता दीपक सुखीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

विज जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 8 मामलों को अगली बैठक तक निर्धारित समयसीमा में निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में एचएसवीपी सेक्टर-17, जगाधरी निवासी महेन्द्र तनेजा ने प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर भूमि के एक टुकड़े को स्वीकृत कर रजिस्ट्री किए जाने की शिकायत रखी। इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर ऊर्जा मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को सहायक अभियंता दीपक सुखीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को भी निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी का तबादला हो चुका होने के बावजूद तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -