Girl in a jacket
HomeNationalहवा में अटक गई जान, हजारों फीट की ऊंचाई पर Passenger को...

हवा में अटक गई जान, हजारों फीट की ऊंचाई पर Passenger को आया Heart Attack

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एक एयर इंडिया की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उड़ान के दौरान फ्लाइट में सवार एक 80 साल के बुजुर्ग को हार्ट अटैक पड़ गया। पायलट ने आनन-फानन में इमरजेंसी की जानकारी ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी को दी। इसके बाद एटीसी ने तुरंत फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कराया है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ एयरपोर्ट पर रात को करीबन 10 बजकर 45 मिनट पर विमान को सुरक्षित उतार दिया गया है। एयरपोर्ट पर पहले से डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस तैनात रही। डॉक्टरों ने बुजुर्ग यात्री का तत्काल इलाज कर जान बचाई है। मामला गुरुवार का है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या A1-2418 बेंगलुरु से दिल्ली जा रही तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद एटीसी ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया है।

एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद डॉक्टर्स ने बुजुर्ग का इलाज कर जान बचाई। फ्लाइट में कुल 128 यात्री सवार थे। उधर मौसम खराब का असर भई उड़ानों पर पड़ रहा है। 28 मई को हैदराबाद से जगदलपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6-ई-7104 को गुरुवार को खराब मौसम् के कारण बीच रास्ते में वापिस हैदराबाद लौटना पड़ा। विमान में कुल 79 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही है कि फ्लाइट सुरक्षित रुप से लैंड हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंडिगो की यह फ्लाइट गुरुवार दोपहर 2:51 बजे हैदराबाद से जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन जगदलपुर में खराब मौसम के चलते विमान की लैंडिंग नहीं हो पाई। इसके बाद फ्लाइट को वापिस हैदराबाद लौटाने का फैसला लिया गया। करीबन ढाई घंटे बाद शाम 5:15 बजे विमान सुरक्षित रुप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा है। इसके बाद एयरलाइन ने ऑफिशियल तौर पर फ्लाइट रद्द कर दी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -