Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaJalandhar Bypass स्थित बना प्राचिन मंदिर हुआ गायब, लोगों में रोष, देखें...

Jalandhar Bypass स्थित बना प्राचिन मंदिर हुआ गायब, लोगों में रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : जालंधर बाईपास स्थित भट्टियां मेट्रो के पास देर रात मंदिर की तोड़ने को लेकर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मंदिर को रातों रात तोड़ कर उसका मालवा भी ठिकाने लगा दिया गया तथा उसका नामो निशान भी नहीं छोड़ा गया। लोगो का कहना है कि इस मंदिर में आसपास के लोगों की बड़ी आस्था थी तथा हर रोज शिव भक्त तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने आते थे। इस घटना को लेकर हिंदू समाज तथा श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसके चलते हिंदू संगठनों में भारी रोष है। घाटना स्थल पर मंदिर तोड़े जाने के बाद बीजेपी युवा प्रचारक कपिल कत्याल लोगो के साथ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक श्रद्धालु विकास बेदी ने बताया कि मंदिर करीब पिछले 20 सालों से स्थित था। इस मंदिर से लोगों में बहुत बड़ी आस्था थी तथा हमने भी इस मंदिर में दस साल पहले हमारे परिवार ने अपनी माता श्री मति वीणा रानी जी की याद में बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति स्थापना बड़े श्रद्धा भाव से करवाई थी। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता ने कहा यहां पर शनि देव की मूर्ति स्थापित थी। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि मंदिर के पंडित खरीद लिया गया है या डराकर भगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा मौके का जायजा तक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर स्थापित हुआ था। कपिल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कैसे रातों-रात मंदिर में तोड़ दिया गया है। कपिल ने कहा कि मंदिर की नींव तक नहीं छोड़ गई। वहीं इस मामले को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि उनके पास भट्टियां रोड पर शरारती अनंसरों द्वारा मंदिर को गिराने की सूचना मिली है। जांच अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में उच्च अधिकारियों के ध्यान में मामला लाया गया है।

उन्होेंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि उन्हें बताया कि शिवलिंग सहित अन्य मूर्तियां रातों-रातों मंदिर को गायब कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर के पास शरारती अनसंरों के खिलाफ कार्रवाई करने के अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्राचिन मंदिर लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। लोगों ने कहा कि सुनने में आया है कि मंदिर के पीछे कोई कालोनी बन रही है और शायद उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो। लोगों ने इस घटना को लेकर प्रशासन से बारीकी से जांच करने की अपील की है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -