Himachal Govt

Himachal Govt
Unaराज्य कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत अरलू में आयोजित हुआ जागरूकता...

राज्य कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत अरलू में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना के सौजन्य से वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्ष 2026-27 की राज्य कार्य योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरलू में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत अरलू के वरिष्ठ नागरिकों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के हित में संचालित विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाते हुए पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी बंगाणा विवेक कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा अनूप सिंह तथा ग्राम पंचायत अरलू के प्रधान लेखराज भारती सहित अन्य अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आवास पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा उनके विचारों का स्वागत किया। साथ ही, विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाते हुए वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध करवाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विभाग वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Agristack Platform पर किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य 24 तक पूरा करें: CM Saini

चंडीगढ़: किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न...

हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 6 आईएएस...

हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...

स्पीकर संधवां ने C.J.P स्वयंसेवकों पर हुए हिंसक हमले में राजस्थान के CM से की मांग

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां...

Agristack Platform पर किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य 24 तक पूरा करें: CM Saini

चंडीगढ़: किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का त्वरित गति व प्रभावी ढंग से लाभ प्रदान...

चिड़ियाघर में पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या पंजाब सरकार की वन्यजीव जागरूकता मुहिम की सफलता पर लगी मुहर: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़ : महिंदर चौधरी जूलॉजिकल पार्क, छत्तबीड़ में पर्यटकों की लगातार बढ़ रही आमद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के...

हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 6 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...

हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित...